तिंदवारी थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, October 10, 2026

तिंदवारी थाने में आयोजित हुआ समाधान दिवस

सीओ सदर प्रतिज्ञा सिंह ने सुनी फरियादियों की समस्याएं

तिंदवारी/बांदा, के एस दुबे । थाना समाधान दिवस के अवसर पर क्षेत्राधिकारी सदर प्रतिज्ञा सिंह ने थाना तिंदवारी पहुंचकर जनसुनवाई की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र से पहुंचे दूर-दराज के फरियादियों की शिकायतों को बेहद गंभीरता से सुना और उनके त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान मुख्य रूप से भूमि विवाद, राजस्व, आपसी मामलों और पुलिस विभाग से जुड़ी शिकायतें प्राप्त हुईं। सीओ सदर


ने मौके पर मौजूद अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रत्येक शिकायत की निष्पक्ष जांच कराई जाए और समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय के लिए भटकना न पड़े। उन्होंने कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप जनशिकायतों का प्रभावी और संतुष्टिपरक निस्तारण प्रशासन की सर्वाेच्च प्राथमिकता है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages