मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित, दौड़ में शिवम और गोविंद ने मारी बाजी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, October 24, 2026

मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता आयोजित, दौड़ में शिवम और गोविंद ने मारी बाजी

बबेरू/बबेरू, के एस दुबे । पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय मझीवा कंपोजिट में विद्यालय स्तरीय मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें जूनियर स्तर पर शिवम और प्राथमिक स्तर पर गोविंद ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने 50, 100, 200 व 400 मीटर दौड़ तथा लंबी कूद में प्रतिभाग किया। जूनियर बालक वर्ग में शिवम ने 100, 200 व 400 मीटर दौड़ और लंबी कूद में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्राथमिक बालक वर्ग में गोविंद ने 100, 200 व 400 मीटर दौड़ तथा लंबी कूद में


बाजी मारी। जूनियर बालिका वर्ग में नीलू और विट्टी देवी ने विभिन्न स्पर्धाओं में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं प्राथमिक बालिका वर्ग में कंचन, अंजली और राखी ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय के पीटीआई राम स्वयंवर पांडेय ने बताया कि विद्यालय स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले बच्चे संकुल स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता में सभी खिलाड़ियों ने अनुशासन और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान प्रधानाध्यापक अवधलाल सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं और अभिभावक मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages