गाँधी जयंती पर सपा का ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ का आगाज़ - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, October 2, 2026

गाँधी जयंती पर सपा का ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ का आगाज़

निकाला जाएगा ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च

बांदा, के एस दुबे । शहर के बिजलीखेड़ा स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर एकi विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सपा जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने की और संचालन सपा नेता कुदरत उल्ला खान ने किया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नेताओं व कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इसके बाद आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव के निर्देशानुसार 02 अक्टूबर से 08 अक्टूबर 2026 तक मनाए जा रहे ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ की रूपरेखा साझा की गई। प्रथम दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस के


माध्यम से मतदाता सूची एवं मतदान प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों को जनता और मीडिया के सामने रखा गया। द्वितीय दिन जनपद की सभी विधानसभा स्तरों पर सपा कार्यकर्ताओं की बैठकें आयोजित होंगी, जिसमें आगामी आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। तृतीय दिन जनपद में विशाल ‘वोट बचाओदृदेश बचाओ’ मार्च निकाला जाएगा। यह मार्च बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा से शुरू होकर जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय तक जाएगा, जहाँ संविधान के अनुच्छेद 326 के तहत सार्वभौमिक वयस्क मताधिकार के प्रावधान को पढ़कर लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति संकल्प लिया जाएगा। जिलाध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि निष्पक्ष चुनाव और हर नागरिक के मताधिकार की सुरक्षा के बिना मजबूत लोकतंत्र की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने जिले के सभी विधायकों, पूर्व जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से इस अभियान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। इस अवसर पर बबेरू विधायक विशंभर सिंह यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष शमीम बांदवी, स्पोर्ट्स विंग प्रभारी हसनुद्दीन सिद्दीकी, अशोक सिंह गौर, पूर्व जिलाध्यक्ष इमरान अली, ओम नारायण त्रिपाठी, विदित, वीरेंद्र गुप्ता ‘बाबू’, प्रमोद गुप्ता श्राजाश्, राजू, वृंदावन वैश्य, राजकुमार गुप्ता राजू, नासिर खान, सुमन दिवाकर, कुतैबा जमा, मुशीर खान समेत बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages