स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की मण्डलीय कार्यशाला संपन्न - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 1, 2026

स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भाजपा की मण्डलीय कार्यशाला संपन्न

पूर्व उपाध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं को दिए जीत के मंत्र

बांदा, के एस दुबे । आगामी स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी की मण्डलीय कार्यशाला स्थानीय जिला कार्यालय में आयोजित की गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी मानवेन्द्र सिंह ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों को चुनावी तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश दिए। कार्यशाला को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मानवेन्द्र सिंह ने कहा कि सभी पदाधिकारी अभी से चुनाव की तैयारियों में पूरी तन्मयता से जुट जाएं। उन्होंने निर्देश दिए कि जिले से लेकर बूथ स्तर तक जिन पदाधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है, वे प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने में कोई कसर न छोड़ें। जिन स्थानों पर अभी तक प्रभारी या संयोजक नहीं बनाए गए हैं, वहां तत्काल योग्य और अनुभवी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी जाए। उन्होंने जोर


देकर कहा कि मतदाताओं को अपने पक्ष में करने के लिए पूरी कार्ययोजना के तहत काम किया जाए। हर मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क साधकर केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाई जाए, क्योंकि इस चुनाव में मतदाता की भूमिका सबसे अहम होती है।

जिला प्रभारी संतविलास शिवहरे और शिक्षक एमएलसी बाबूलाल तिवारी ने कार्यशाला में अपने पक्ष में मतदान करवाने की रणनीतियों और तौर-तरीकों पर विस्तार से प्रकाश डाला। स्नातक एमएलसी प्रत्याशी अशोक सिंह राठौर ने सभी से चुनाव में पूर्ण सहयोग की अपील करते हुए आगामी 6 अक्टूबर को होने वाले नामांकन में बड़ी संख्या में पहुंचने का आह्वान किया।भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने संगठन की पूरी टीम की ओर से तन, मन और धन से पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया और अंत में सभी का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम का कुशल संचालन क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अशोक सिंह राजपूत द्वारा किया गया। कार्यशाला में फतेहपुर के जिलाध्यक्ष अन्नू श्रीवास्तव, हमीरपुर की जिलाध्यक्ष शकुंतला निषाद, महोबा के जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, महोबा के जिला प्रभारी इंद्रपाल सिंह पटेल के साथ-साथ धर्मेन्द्र, निखिल सक्सेना, धर्मेन्द्र त्रिपाठी, उत्तम सक्सेना, रामभवन उपाध्याय और दुर्गा चौरसिया सहित मण्डल के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages