विकासखंड तिंदवारी में दिव्यांगजनों को बांटे गए सहायक उपकरण - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, October 6, 2026

विकासखंड तिंदवारी में दिव्यांगजनों को बांटे गए सहायक उपकरण

तिंदवारी/बांदा, के एस दुबे । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा विकासखंड तिंदवारी में दिव्यांगजनों को विभिन्न सहायक उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम के दौरान 11 ट्राइसाइकिल, 04 बैसाखी, 04 स्मार्ट केन तथा 02 व्हीलचेयर प्रदान की गईं। इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग द्वारा शादी अनुदान के प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में अंशिका, बिंदा, लखन, भगवानदीन, चंद्रपाल, मीरा सहित अन्य दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता के अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। सहायक उपकरण प्राप्त होने पर लाभार्थियों के चेहरे पर खुशी दिखाई दी।


ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अजय प्रताप सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए संचालित योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए। कोई भी दिव्यांगजन जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित न रहे, इसके लिए सभी स्तरों पर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। ग्राम विकास फाउंडेशन के अध्यक्ष डा. अनिल कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार की ऐसी महत्वाकांक्षी योजनाएं दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने तथा दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। पात्र दिव्यांगजनों को योजनाओं की जानकारी देकर उन्हें लाभ दिलाने के लिए जागरूकता और सहयोग जरूरी है। दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, चित्रकूट धाम मंडल के उपनिदेशक सत्येंद्र कुमार ने कहा कि दिव्यांगजनों के लिए सरकार के पास पर्याप्त मात्रा में सहायक उपकरण उपलब्ध हैं। पात्र अभ्यर्थी निर्धारित प्रक्रिया के तहत आवेदन कर इन योजनाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। कार्यक्रम में किशन कुमार, रामसिया, भानू सिंह यादव, नंदकिशोर विश्वकर्मा, कौशलेंद्र, अनूप सिंह बिपेंद्र, आलोक कुमार सहित क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages