किसानों के हक पर चोट बर्दाश्त नहीं: राकेश टिकैत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, October 28, 2026

किसानों के हक पर चोट बर्दाश्त नहीं: राकेश टिकैत

खागा में भाकियू टिकैत के जिला कार्यालय का राष्ट्रीय प्रवक्ता ने किया उद्घाटन

फतेहपुर, मो शमशाद । भारतीय किसान यूनियन (टिकैत गुट) के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने खागा स्थित नवीन सब्जी मंडी में संगठन के जिला कार्यालय का फीता काटकर उद्घाटन किया। उन्होंने किसानों को एकजुट रहने का आह्वान करते हुए कहा कि किसानों के हक और अधिकारों की लड़ाई में संगठन हमेशा उनके साथ खड़ा रहा है और आगे भी संघर्ष जारी रहेगा। जिला उपाध्यक्ष यूसुफ तबरेज ने राष्ट्रीय प्रवक्ता का भारी-भरकम माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यालय उद्घाटन के बाद किसानों को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन किसानों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष कर रहा है। किसानों पर किसी भी तरह का जुल्म बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शासन-प्रशासन के समक्ष किसानों की समस्याओं को मजबूती से उठाकर उनके

राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत का माला पहनाकर स्वागत करते जिला उपाध्यक्ष यूसुफ तबरेज। 

समाधान का प्रयास किया जाता है। उन्होंने किसानों से आपसी एकजुटता बनाए रखने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। जिला उपाध्यक्ष यूसुफ तबरेज ने शहर व बिंदकी में लगने वाली सब्जी मंडियों की समस्या उठाई। उन्होंने बताया कि दोनों स्थानों पर सब्जी मंडियां सरकारी मंडी समिति के बजाय निजी स्थानों पर संचालित हो रही हैं, जिससे सब्जी आढ़तियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने दोनों मंडियों को सरकारी मंडी समिति में संचालित कराने की मांग की। इस पर राकेश टिकैत ने मामले में जल्द पहल करने की बात कही, ताकि सब्जी आढ़तियों को राहत मिल सके। जिला उपाध्यक्ष यूसुफ तबरेज ने जिलाधिकारी को पत्र भेजकर आरोप लगाया कि खागा की नवीन सब्जी मंडी में भारतीय किसान यूनियन की ओर से लगाए गए पोस्टर व फोटो जलाए गए हैं। उन्होंने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए मामले की जांच कराने व दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। कार्यक्रम में शफीक राईन, बबलू राईन, मोहम्मद बिलाल, मोहम्मद मुजम्मिल, सोनू यादव, मानू, मनोज पाल, शीलू, फईम सहित बड़ी संख्या में किसान एवं संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages