सुगंध का वस्त्र उद्योग में प्रबंधन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, October 28, 2026

सुगंध का वस्त्र उद्योग में प्रबंधन पर पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन

कानपुर, प्रदीप शर्मा - विकास आयुक्त, सूक्ष्म,लघु मध्यम उद्यम विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रायोजित तथा विस्तार इकाई सुगन्ध एवं सुरस विकास केंद्र, कानपुर द्वारा आयोजित प्रबंधन विकास कार्यक्रम के अंर्तगत सुगंध का वस्त्र उद्योग में प्रबंधन पर  पांच दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम 27 से 31 अक्टूबर तक उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रौद्योगिकी नगर में आयोजित किया जा रहा है जिसका उदघाटन सुगन्ध एवं सुरस विकास केंद्र के सहायक निदेशक डॉ भक्ति विजय शुक्ला ने दीप प्रज्वलित करके किया।  उत्तर प्रदेश वस्त्र प्रद्योगिकी कानपुर  की प्रोफेसर  नीलू कॉम्बो  ने सभी अतिथियों का स्वागत  किया। इस अवसर पर डॉ भक्ति विजय शुक्ला ने कहा कि प्रबंधन विकास कार्यक्रम विकास आयुक्त, सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम मंत्रालय द्वारा प्रायोजित तथा सुगन्ध एवं सुरस विकास केंद्र, कानपुर  के सहयोग से


आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में  35 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। पांच दिन चलने वाले इस कार्यक्रम में सुगंधि का वस्त्र उद्योग में प्रयोग व इससे  संबंधित उद्योग लगाने जैसे विषयों पर  विषय विशेषज्ञों के व्यख्यान होंगे। कार्यक्रम में  युवा उद्यमी मयंक गहोई ने  विद्यार्थियों को अपना व्यवसाय लगाने के बारे में जानकारी दी।अनिल त्रिपाठी ने उद्यमिता के बारे में बताया । धन्यवाद कार्यवाहक निदेशक प्रोफेसर आलोक कुमार ने दिया। इस अवसर पर कार्यवाहक निदेशक प्रो आलोक कुमार , प्रो मुकेश सिंह ,डॉ शिव गोविद प्रसाद, डॉ शुभांकर मैती,  मयंक गहोई, सुनील अवस्थी , सुचिता अवस्थी, अनिल त्रिपाठी  आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages