यूरिया किल्लत के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी भाकियू - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 26, 2026

यूरिया किल्लत के खिलाफ सड़कों पर उतरेगी भाकियू

30 अक्टूबर को कलेक्ट्रेट पर बड़ा प्रदर्शन

बांदा, के एस दुबे । रबी फसलों सरसों, आलू और लहसुन की बुवाई के एन वक्त पर खाद और उर्वरकों की भारी किल्लत से जूझ रहे अन्नदाताओं के हक में भारतीय किसान यूनियन ने आर-पार की लड़ाई का ऐलान कर दिया है। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन ठाकुर के पूर्व निर्देशों के क्रम में, आगामी 30 अक्टूबर 2026 को प्रदेश भर में जिला मुख्यालयों पर विशाल विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। प्रदर्शन के संबंध में भारतीय किसान यूनियन (किसान) के प्रदेश महासचिव अनूप सिंह ने संगठन के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।सहकारी समितियों पर भ्रष्टाचार और नाकारापेन का आरोप ,संगठन की ओर से जारी बयान में प्रदेश महासचिव


अनूप सिंह ने आरोप लगाया कि वर्तमान में किसानों को खेतों में बुवाई हेतु पर्याप्त मात्रा में डीएपी और यूरिया नहीं मिल पा रही है।  साधन सहकारी समितियां भ्रष्टाचार में पूरी तरह आकंठ डूबी हुई हैं और किसानों की समस्याओं को सुलझाने में पूरी तरह नाकारा साबित हो रही हैं।समय पर खाद न मिलने के कारण सरसों, लहसुन, आलू और आगामी रबी फसलों की बुवाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है, जिससे किसानों पर आर्थिक संकट मंडरा रहा है। खाद संकट के तात्कालिक समाधान की मांग को लेकर संगठन ने सभी पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में किसानों को एकजुट करने का आह्वान किया है। कलेक्ट्रेट पर विशाल प्रदर्शन के उपरांत जिलाधिकारी के माध्यम से शासन को ज्ञापन सौंपा जाएगा।प्रदेश महासचिव ने ष्जय जवान, जय किसानष् का नारा बुलंद करते हुए सभी जिला और ब्लॉक स्तरीय पदाधिकारियों से अपील की है कि वे गांव-गांव जाकर अन्नदाताओं से संपर्क करें और 30 अक्टूबर को प्रातः 11 बजे जिला मुख्यालय पहुंचकर अपनी आवाज बुलंद करें।



No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages