राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा
बांदा, के एस दुबे । भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भारत के महामहिम राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी बांदा को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के कार्यकाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण और नाम जोड़ने व हटाने की प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाए गए हैं। यूनियन ने आरोप लगाया है कि मतदाता सूची की शुद्धता के नाम पर कई पात्र नागरिकों, विशेषकर किसानों, मजदूरों, आदिवासियों, दलितों, पिछड़ों और वंचित वर्ग के लोगों के नाम बिना उचित सूचना और पर्याप्त सत्यापन के काटे गए हैं। इससे नागरिकों के लोकतांत्रिक अधिकारों और मतदान की
स्वतंत्रता पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। भारतीय किसान यूनियन की प्रमुख मांगेंरूनिष्पक्ष जांचरू मतदाता सूची से हटाए गए नामों और अपनाई गई प्रक्रिया की स्वतंत्र एवं निष्पक्ष जांच कराई जाए। जिन नागरिकों के नाम गलत तरीके से या बिना निर्धारित प्रक्रिया का पालन किए हटाए गए हैं, उन्हें समयबद्ध तरीके से सूची में पुनः शामिल किया जाए।राज्यवार, जिलावार और विधानसभा क्षेत्रवार हटाए गए नामों का सत्यापित विवरण सार्वजनिक किया जाए। सूचना और सुनवाई का अधिकाररू प्रभावित मतदाताओं को उनके नाम हटाए जाने के कारणों की जानकारी देने और आपत्ति दर्ज कराने का सरल अवसर प्रदान किया जाए। जांच में यदि किसी स्तर पर लापरवाही या जानबूझकर की गई अनियमितता पाई जाती है, तो संबंधित अधिकारियों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाए।मतदाता सूची में सुधार, पुनः नामांकन और अपील के लिए पारदर्शी व समयबद्ध व्यवस्था बनाई जाए।ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह पटेल, बैजनाथ अवस्थी, मनुरू परिहार, बलराम तिवारी, राजाबाई मण्डल अध्यक्ष महिला मोर्चा, शिवनारायण सिंह, शान्त कुमार, गौरव सक्सेना, रामदास साहू, संजय दीक्षित सहित तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment