शैलेश पटेल के समर्थन से भाजपा प्रत्याशी अशोक राठौर की स्थिति मजबूत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, October 19, 2026

शैलेश पटेल के समर्थन से भाजपा प्रत्याशी अशोक राठौर की स्थिति मजबूत

निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन वापस लेकर भाजपा के समर्थन का किया ऐलान

30 हजार से अधिक समर्थक मतदाताओं से की पक्ष में मतदान की अपील

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि : इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के विधान परिषद (एमएलसी) चुनाव में भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को उस समय बड़ी राजनीतिक मजबूती मिली, जब निर्दलीय प्रत्याशी शैलेश पटेल ने अपना नामांकन वापस लेकर उनके समर्थन का ऐलान किया। सोमवार को चित्रकूट में बुंदेलखंड के प्रमुख भाजपा नेताओं की मौजूदगी में आयोजित कार्यक्रम में शैलेश पटेल ने अपने 30 हजार से अधिक समर्थक मतदाताओं से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। उनके इस फैसले को चुनावी समीकरणों के लिहाज से भाजपा के लिए अहम माना जा रहा है। कार्यक्रम में बुंदेलखंड के वरिष्ठ भाजपा नेता आरपी निरंजन,


बांदा-चित्रकूट के पूर्व सांसद आर के सिंह पटेल, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, भाजपा के क्षेत्रीय मंत्री आनंद पटेल, पूर्व जिलाध्यक्ष लवकुश चतुर्वेदी और जिला सहकारी बैंक बांदा-चित्रकूट के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल सहित कई प्रमुख नेता मौजूद रहे। इन नेताओं की उपस्थिति में शैलेश पटेल ने भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर को समर्थन देने की घोषणा करते हुए अपने समर्थकों से उन्हें जिताने की अपील की। शैलेश पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भाजपा सरकार अच्छा कार्य कर रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और स्वतंत्र देव सिंह से वार्ता के बाद उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव से हटने का निर्णय लिया है। उन्होंने अपने समर्थक मतदाताओं से भी अपील की कि वे एमएलसी चुनाव में अशोक कुमार राठौर के पक्ष में मतदान कर उन्हें विजयी बनाएं। वहीं, वरिष्ठ भाजपा नेता आरपी निरंजन और पूर्व सांसद आरके सिंह पटेल ने शैलेश पटेल के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि उनके समर्थन से भाजपा प्रत्याशी अशोक कुमार राठौर की स्थिति और मजबूत होगी। उन्होंने विश्वास जताया कि समर्थक मतदाताओं के एकजुट होकर भाजपा के पक्ष में आने से चुनाव में पार्टी को लाभ मिलेगा। निर्दलीय प्रत्याशी के नामांकन वापसी के बाद भाजपा खेमे में उत्साह देखा जा रहा है। अब चुनाव में शैलेश पटेल के समर्थक मतदाताओं का रुख भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में कितना प्रभावी रहता है, इस पर राजनीतिक विश्लेषकों और चुनावी रणनीतिकारों की नजर रहेगी। इस मौके कर बीजेपी के नगर अध्यक्ष रवि गुप्ता, महामंत्री दीपक द्विवेदी समेत बड़ी संख्या में शिक्षक मतदाता मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages