बबेरू में रामलीला के तीसरे दिन ताड़का-सुबाहु वध का हुआ सुंदर मंचन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 8, 2026

बबेरू में रामलीला के तीसरे दिन ताड़का-सुबाहु वध का हुआ सुंदर मंचन

बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बबेरू कस्बे के रामलीला मैदान में बुधवार व गुरुवार की मध्यरात्रि रामलीला के तीसरे दिन ताड़का-सुबाहु वध का सुंदर मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। बताया गया कि बबेरू में रामलीला का आयोजन पिछले 180 वर्षों से स्वामी वीरदास बाबा की अनुकंपा से लगातार होता चला आ रहा है। इसमें क्षेत्रीय कलाकारों के साथ बाहरी कलाकार भी विभिन्न पात्रों का मंचन कर रहे हैं। राम की भूमिका तनमय पांडेय, लक्ष्मण राघव पांडेय, दशरथ बबलू बाजपेई, वशिष्ठ विनीत चतुर्वेदी, विश्वामित्र गोरेलाल मिश्रा, ताड़का


सुरेश मिश्रा, मारीच आदित्य सिंह नातीराजा तथा सुबाहु अमन मिश्रा ने निभाई। वहीं नृत्य कलाकार देव कुमार, संजना रानी व अन्नू रानी ने भी प्रस्तुति दी। इस दौरान समिति के आचार्य दिलीप सोनी, प्रबंधक नीरज पांडेय, अध्यक्ष दुर्गेश सिंह गौतम, कोषाध्यक्ष शिवमोहन यादव, शिव प्रकाश मालिक सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सैकड़ों की संख्या में दर्शकों ने रामलीला का आनंद लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस बल भी तैनात रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages