तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोपेड सवार मजदूर को मारी टक्कर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, October 28, 2026

तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोपेड सवार मजदूर को मारी टक्कर

तिंदवारी /बांदा, के एस दुबे । थाना चिल्ला क्षेत्र के अतरहाट गांव के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोपेड सवार मजदूर को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों द्वारा उसे तुरंत तिंदवारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। अतरहाट गांव निवासी 45 वर्षीय धर्मपाल पुत्र गामा बगिया में मजदूरी का काम करने के बाद अपनी मोपेड से वापस घर लौट रहा था। जैसे ही वह अपने गांव के पास पहुँचा, तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी मोपेड में टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में धर्मपाल सड़क पर गिरकर बुरी तरह घायल हो गया और उसकी मोपेड भी


पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।घायल मजदूर के भतीजे मनोज ने जानकारी दी कि इस दुर्घटना में धर्मपाल के सिर में गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। आनन-फानन में उसे तिंदवारी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया गया, जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी नाज़ुक हालत को देखते हुए जिला अस्पताल बांदा के लिए रेफर कर दिया।घटना के बाद से टक्कर मारने वाले वाहन और उसके चालक का कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages