पुरानी पेंशन बहाली व पदोन्नति समेत कई समस्याओं के निराकरण की उठाई मांग
फतेहपुर, मो शमशाद । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों एवं शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने बारह सूत्रीय मांगों को उठाते हुए उनके शीघ्र निराकरण की मांग की। धरने का नेतृत्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंह व जिला महामंत्री विजय त्रिपाठी ने किया। धरने के दौरान शिक्षकों की प्रमुख मांगों में पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, टीईटी की अनिवार्यता के संबंध में राहत देने, प्रमाण पत्रों के सामूहिक सत्यापन पर रोक लगाने, प्रधानाध्यापक पदों पर पदोन्नति, अंतर्जनपदीय एवं पारस्परिक स्थानांतरण, चयन वेतनमान, द्वितीय
![]() |
| बीएसए कार्यालय में धरना देते शिक्षक। |
शनिवार और उपार्जित अवकाश की सुविधा देने सहित अन्य मांगें शामिल रहीं। शिक्षकों ने कहा कि लंबे समय से उनकी कई समस्याएं लंबित हैं, जिनका समाधान किया जाना आवश्यक है। धरने में धीरेन्द्र सिंह सेंगर, जितेन्द्र वर्मा, लाल देवेन्द्र प्रताप सिंह, हर्षवर्धन सिंह, धर्मेन्द्र कुमार, अखिलेश त्रिपाठी, योगेश पटेल, फूल सिंह राजपूत, शैलेन्द्र उमराव, अरूण वर्मा, बालेन्द्र पटेल, मनोज प्रकाश, मुनेश्वर चन्द्र, अनिल, संतोष कैथल, अनुराधा चन्द्र, विवेक सचान, प्रीती मिश्रा, पुष्पा देवी, मनोज कुमार, रमेश चन्द्र भी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment