ओडीओपी कार्यक्रम में बृजेश सोनी की प्रस्तुति से बढ़ाया जिले का मान
फतेहपुर, मो शमशाद । प्रयागराज में आयोजित ओडीओपी (एक जनपद, एक उत्पाद) कार्यक्रम में फतेहपुर के आयरन फैब्रिकेशन ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। एक न्यूज नेटवर्क की ओर से आयोजित उत्तर प्रदेश मंडल संपर्क कार्यक्रम में जिले का प्रतिनिधित्व कर रहे बृजेश सोनी ने अपनी शानदार प्रस्तुति से अतिथियों व अधिकारियों को प्रभावित किया। इस उपलब्धि पर मंच से उन्हें प्रथम पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। उपायुक्त उद्योग अजय गुप्ता व ओडीओपी जोनल कंसल्टेंट नवीन कुमार पाठक के नेतृत्व में बृजेश सोनी ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रयागराज मंडलायुक्त डॉ. लोकेश एम.,
![]() |
| प्रदर्शनी में बृजेश सोनी के उत्पाद देखते अतिथि। |
जिलाधिकारी मनीष वर्मा, विधायक हर्षवर्धन बाजपेई और विधायक दीपक पटेल मौजूद रहे। कार्यक्रम स्थल पर फतेहपुर के रॉयल आयरन आर्टिकल्स के स्टॉल पर लोहे से निर्मित आकर्षक सजावटी उत्पाद प्रदर्शित किए गए। इनमें वॉल हैंगिंग, सूर्य-चंद्र कलाकृतियां, प्लांटर स्टैंड, ट्रे और होम डेकोर के उत्पादों ने अतिथियों और दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। लोगों ने उत्पादों की बारीक कारीगरी, बेहतरीन फिनिशिंग व आकर्षक डिजाइन की जमकर सराहना की।


No comments:
Post a Comment