तेज रफ्तार वाहन ने तीन दोस्तों को कुचला, मौत - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Monday, November 16, 2026

तेज रफ्तार वाहन ने तीन दोस्तों को कुचला, मौत

जिम जाने के लिए घर से निकले थे तीनों युवक

नऊवाबाग में हुआ हादसा, मौके पर पहुंचे एसपी 

फतेहपुर, मो शमशाद । सोमवार की सुबह सदर कोतवाली क्षेत्र के नऊवाबाग नेशल हाईवे-2 पर जिम जाने के लिए बाइक से निकले तीन दास्तों को एचपी पेट्रोल पंप के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दिया। जिससे तीनों सड़क पर गिर गए तीनों युवकों को वाहन ने रौंद दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक मौके पर पहुंचे और घटना का निरीक्षण कर दिशा-निर्देश दिए।

मृतक युवकों की फाइल फोटो।

जानकारी के अनुसार सदर कोतवाली क्षेत्र के चित्रांशनगर निवासी स्पर्श गौतम, विष्णुपुरी कालोनी निवासी अनुज पाल व तांबेश्वर नगर निवासी विश्वेश पटेल एक ही बाइक पर सवार होकर जिम जाने के लिए निकले थे। जैसे ही इनकी बाइक नेशनल हाईवे पर एचपी पेट्रोल पम्प के समीप पहुंची तभी एक तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों युवक सड़क पर गिर पड़े और गंभीर चोटों के चलते उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह-सुबह हुए इस दर्दनाक हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक पुलिस अधिकारियों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण कर दुर्घटना के संबंध में जानकारी जुटाई। एसपी ने संबंधित अधिकारियों को हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश कर जल्द पता लगाने तथा मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई के निर्देश दिए। पुलिस दुर्घटना के कारणों और फरार वाहन की पहचान करने में जुटी है। तीन युवकों की एक साथ मौत की खबर से उनके परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages