सफाई के नामपे रश्म अदायगी का वीडियो बनवाने वाले सफाई नायक पर मेहरबान नपा के दोनो इंस्पेक्टर
वरिष्ठ रिपोर्टर के मामले ये हीलाहवाली तो आम जनता क्या उम्मीद जिम्मेदारो से करेगी
बांदा, के एस दुबे । साढ़े तीन माह पूर्व से पड़ोसी द्वारा घर के भीतर बने नाली के चैम्बर को बन्द कर दिया इस बाबत मुख्यमंत्री को अर्जी दी जिसमें खाऊ कमाऊ नीति पर चलने वाले वार्ड 27 के सफाई नायक ओमप्रकाश ने फर्जी रिपोर्ट ईओ को भेजने में दर्शाया कि शिकायतकर्ता के समक्ष सफाई की जबकि ये बात झूठी है। इस बाबत अधिशासी अधिकारी और सफाई निरीक्षक देवेन्द्र को दूरभाष में अवगत कराया। इसी इंस्पेक्टर ने निरीक्षण की बात कही जो अभी तक कोरी साबित हुई है। इलाकाइयो और बुद्धीजीवियो की माने तो जिममेदारो की हीलाहवाली का यह हाल जब सीनियर जर्नलिस्ट के मामले में है तब आम जनता के मामले में क्या उम्मीद की जा सकती है। नगर पालिका परिषद ने मनमाने ढंग से डीएम को पत्र भेज नाली की सफाई फर्जी दिखाई है।यह वाक्या शहर के छोटी
बाजार कमतू गेट के अंदर का है।कई पखवारे बीतन के बाद भीषण गंदगी कायम है। वरिष्ठ रिपोर्टर ने ईओ के कार्यवाही न करने पर मुख्यमंत्री से शिकायत की है। वरिष्ठ पत्रकार ललित विश्वकर्मा के मकान के सामने रहने वाले पड़ोसी आनन्द द्विवेदी उर्फ सुनील ने शिकायतकर्ता के बड़े भाई से नाली का चेंबर बनवाने के नामपे दो हजार रुपये ये कहते हुए लिए कि पूर्वजों के वक्त जैसे दसक पूर्व की तरह नाली का पानी बहने और भविष्य मे कोई असुबिधा नहीं होने का वादा करने वाले पड़ोसी ने पलटी मारी और अपने घर के भीतर बने चेंबर को बंद कर दिया जिससे साढ़े तीन माह पूर्व से जलभराव और गंदगी कायम है। फरेबियो की फितरत जाहिर करने वाले पड़ोसी ने पानी रोक दिया है! इस बाबत ईओ नगर पालिका और आयुक्त को अर्जी दे कार्यवाही की माँग की हैं! जिसमें जिम्मेदार महकमे के लोग दृष्टिहीनता का प्रतीक साबित हो रहे हैं! नाली बाधित होने मे जलभराव को तीन माह का वक्त बीत चुका हैं। कोई कार्यवाही नहीं की है जिससे हर वर्ग त्रस्त है। इस बाबत सदर विधायक प्रतिनिधि को कई बार अवगत कराया जनहित को तरजीह नहीं मिली है। वार्ड 27 की समस्या उग्र रूप धारण कर रही है। जलभराव के पास कुछ लोग औंधे मुंह गिर चुके जिससे यहां से गुजरना जान जोखिम में डालना साबित हो रहा है। स्थानीय जन बताते की अंधेरगर्दी की हद पार कर नगर पालिका परिषद के जिम्मेदारो ने जनहित को तरजीह नहीं दी है। गौरतलब हो कि वार्ड 27 के सफाई नायक शुरूआती दौर से मनमानी की हद पार कर गलत रिपोर्ट देते हुए नगर पालिका के जिम्मेदारो को गुमराह करता रहा है। इस सफाई नायक ओमप्रकाश की बिगड़ैल फितरत और मनमाने पूर्ण रवैया से लोगों में आक्रोश ब्याप्त है। कई बार सफाई नायक व कर्मियों की मनमाने पूर्ण रवैया के बाबत निरीक्षक हेमंत प्रसाद और देवेंद्र को अवगत कराया जिसको अनसुना कर दिया जिससे कर्मियों के हौसले बुलंद रहे इनकी मनमानी में विराम नहीं लगा।


No comments:
Post a Comment