उ.प्र. लेखपाल संघ का मनाया गया 65वां स्थापना दिवस, मरीजों को बांटे फल - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, November 14, 2026

उ.प्र. लेखपाल संघ का मनाया गया 65वां स्थापना दिवस, मरीजों को बांटे फल

बबेरू /बाँदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के 65वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज शनिवार को तहसील बबेरू के लेखपालों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू पहुंचकर भर्ती मरीजों को फल वितरित किए। इस दौरान लेखपालों ने मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना किया। कार्यक्रम में तहसील अध्यक्ष चंद्रप्रकाश एवं महामंत्री मानसिंह की मौजूदगी में लेखपालों ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित कर स्थापना दिवस मनाया। इस मौके


पर संघ के महामंत्री मानसिंह ने बताया कि उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की स्थापना 14 नवंबर 1962 को मुरलीलाल शर्मा द्वारा की गई थी। इसी उपलक्ष्य में संघ का 65वां स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। स्थापना दिवस के अवसर पर तहसील बबेरू के लेखपालों ने सामाजिक सरोकार निभाते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस मौके पर दिनेश यादव, अवधेश पाल, राजेन्द्र द्विवेदी, जयप्रकाश, गोविन्द,लाल, सुजीत पटेल, अंकित श्रीवास , प्रदीप यादव, विवेक सिँह, सहित तहसील के अन्य लेखपाल मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages