नरक चतुर्दशी के दिन को छोटी दिवाली, रूप चतुर्दशी और रूप चौदस के नाम से जाना जाता है। यह कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन भगवान श्रीकृष्ण द्वारा राक्षस नरकासुर का वध किया था । काशी के पंचांग अनुसार इस वर्ष चतुर्दशी तिथि 7 नवंबर को प्रात:11:44 से प्रारम्भ होकर अगले दिन 8 नवंबर को प्रात: 10:51 तक ही रहेगी। और इसके बाद अमावस्या तिथि तग जाएगी। उदयातिथि मानने वाले अभ्यंग स्नान 8 नवम्बर को करेंगे। मान्यताओं के अनुसार यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत और अंधकार से प्रकाश की
ओर बढ़ने का संदेश देता है ऐसी मान्यता है कि इस दिन अभ्यंग स्नान करने से नरक का मुंह नहीं देखना पड़ता। व्यक्ति को उसके सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है। इस दिन प्रात: उबटन लगाकर स्नान करने और शाम को यमराज के नाम दीपदान करने की परंपरा है, भगवांन कृष्ण की भी पूजा उपासना करते है
- ज्योतिषाचार्य एसएस नागपाल,स्वास्तिक ज्योतिष केन्द्र, अलीगंज, लखनऊ


No comments:
Post a Comment