शिक्षाविद् अनिल की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, November 10, 2026

शिक्षाविद् अनिल की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

फतेहपुर, मो शमशाद । प्रख्यात शिक्षाविद्, कुशल प्रशासक एवं महर्षि विद्या मंदिर के पूर्व प्राचार्य अनिल कुमार मिश्रा की आठवीं पुण्यतिथि पर ओम घाट भिटौरा में श्रद्धांजलि सभा एवं पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। परिजनों, गणमान्य नागरिकों एवं विद्यार्थियों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व, कृतित्व व शिक्षा जगत में दिए गए अविस्मरणीय योगदान को याद किया। कार्यक्रम के दौरान रामनारायण ने कहा कि कुछ व्यक्तित्व समय के साथ विस्मृत नहीं होते, बल्कि अपने सत्कर्मों, आदर्शों और प्रेरणाओं के माध्यम से सदैव जीवित रहते हैं। श्री अनिल ऐसे ही विरले व्यक्तित्व थे, जिनकी स्मृतियाँ आज भी असंख्य हृदयों में श्रद्धा, सम्मान और प्रेरणा के रूप में जीवंत हैं। उनका जीवन इस सत्य का जीवंत उदाहरण रहा कि सच्चा नेतृत्व केवल पद से नहीं, बल्कि कर्म, चरित्र,

शिक्षाविद् अनिल कुमार मिश्रा के चित्र पर पुष्प अर्पित करते लोग।

अनुशासन और दूसरों के जीवन में किए गए सकारात्मक परिवर्तन से पहचाना जाता है। आज भले ही वे हमारे बीच सशरीर उपस्थित नहीं हैं, किंतु उनके विचार, संस्कार, आदर्श एवं प्रेरणादायी स्मृतियाँ सदैव हमारा मार्गदर्शन करती रहेंगी। स्वामी विज्ञानानंद के अलावा अन्य साधु-संतों ने भी श्री मिश्रा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी गणमान्य व्यक्तियों के लिए जलपान की व्यवस्था की गई। साथ ही, छात्र-छात्राओं को पठन-पाठन सामग्री भी वितरित की गई। इस अवसर पर उनकी धर्मपत्नी सिंधु प्रभा, पुत्र डॉ. दिव्यांश मिश्रा, पुत्री शिप्रा तिवारी, आशीष तिवारी, पुत्री डॉ. अंजलि मिश्रा, डॉ. विवेक शुक्ला, पौत्र बेबो, मुदित, दैविक एवं प्रारब्ध सहित मिश्र परिवार उपस्थित रहा।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages