त्योहार सामग्री पाकर खिल उठे चेहरे
फतेहपुर, मो शमशाद । त्योहारों की खुशियां तभी सार्थक होती हैं, जब समाज के हर वर्ग के चेहरे पर मुस्कान हो। इसी मानवीय भावना को साकार करते हुए भोजन जन सेवा समिति द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी दीपोत्सव पर्व के पूर्व गरीब, असहाय एवं निराश्रित परिवारों के बच्चों को खाद्य सामग्री वितरित की गई। शुक्रवार को गड़रियनपुरवा स्थित संस्कारशाला में शिक्षा ग्रहण कर रहे बच्चों को दीपोत्सव की खाद्य सामग्री प्रदान की गई। त्योहार से पहले सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उनकी मुस्कान ने इस सेवा अभियान को और भी
![]() |
| बच्चों को सामग्री वितरित करते भोजन जन सेवा समिति के पदाधिकारी। |
भावुक एवं यादगार बना दिया। समिति का प्रयास है कि आर्थिक तंगी के कारण किसी भी जरूरतमंद परिवार के घर त्योहार की खुशियां कम न हों। किसी के चेहरे पर मुस्कान लाना ही इस सेवा कार्य की सबसे बड़ी उपलब्धि है। इस अवसर पर कुमार शेखर, मनीष केसरवानी, अंकित वर्मा, शैलेश साहू, सोनम भास्कर, सागर कुमार, रमेंद्र सिंह, दीपक अग्रहरि, नरेश अग्रहरि, सपना सिंह, राघवेंद्र अग्रहरि, यतीश राययादा, अंकिता सिंह एवं आचार्य राम नारायण सहित अन्य सहयोगी उपस्थित रहे।


No comments:
Post a Comment