बुंदेलखंड इंसाफ सेना का बड़ा राजनीतिक कदम - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, November 12, 2026

बुंदेलखंड इंसाफ सेना का बड़ा राजनीतिक कदम

चंद्रशेखर आजाद और असदुद्दीन ओवैसी के तीसरे मोर्चे को दिया पूर्ण समर्थन

बांदा, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश की राजनीति में सुगबुगाहट तेज हो गई है। बुंदेलखंड इंसाफ सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ए. एस. नोमानी ने एक बड़ा राजनीतिक ऐलान करते हुए भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के नेतृत्व वाले तीसरे मोर्चे को अपना पूर्ण समर्थन देने की घोषणा की है। तीसरे मोर्चे के साथ मजबूती से खड़ी होगी बुंदेलखंड इंसाफ सेना ए.एस. नोमानी ने अपनी प्रेस विज्ञप्ति में स्पष्ट किया है कि उनका संगठन तीसरे मोर्चे में शामिल होगा और चंद्रशेखर आजाद एवं बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के साथ पूरी मजबूती के साथ खड़ा रहेगा। 


उन्होंने कहा कि संगठन इस राजनीतिक पहल का पुरजोर समर्थन करता है और आगे की चुनावी व सामाजिक रणनीति आपसी विचार-विमर्श के आधार पर तय की जाएगी। सक्रिय भूमिका निभाएंगे कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष ने यह भी विश्वास दिलाया कि आने वाले समय में बुंदेलखंड इंसाफ सेना अपनी पूरी संगठनात्मक ताकत और कार्यकर्ताओं के साथ इस नए मोर्चे की गतिविधियों में सक्रिय रूप से अपनी हिस्सेदारी निभाएगी। नोमानी ने दो टूक शब्दों में कहा, तीसरे मोर्चे को लेकर हमारा रुख बिल्कुल साफ है हम चंद्रशेखर आजाद और बैरिस्टर असदुद्दीन ओवैसी के साथ हैं और उन्हें अपना पूर्ण समर्थन देते हैं। इस बड़े ऐलान के बाद बुंदेलखंड क्षेत्र के राजनीतिक गलियारों में चर्चाओं का बाजार गरम हो गया है और आने वाले दिनों में इसके सियासी समीकरणों पर सबकी नजर टिकी हुई है।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages