रुक्मिणी विवाह व सुदामा चरित सुन भावुक हुए श्रद्धालु - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, November 19, 2026

रुक्मिणी विवाह व सुदामा चरित सुन भावुक हुए श्रद्धालु

चांदपुर कस्बे में चल रही श्रीमद भागवत कथा

अमौली, फतेहपुर, मो शमशाद । चांदपुर कस्बे में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के विश्राम दिवस पर कथा व्यास करुणेश जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के रुक्मिणी विवाह व सुदामा चरित का भावपूर्ण वर्णन किया। कथा प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे और कई भक्तों की आंखें नम हो गईं। महाराज ने रुक्मिणी विवाह का प्रसंग सुनाते हुए बताया कि रुक्मिणी ने भगवान श्रीकृष्ण को मन ही मन अपना पति स्वीकार कर लिया था। उनका पत्र मिलते ही भगवान श्रीकृष्ण विदर्भ पहुंचे और रुक्मिणी का हरण कर उनसे विवाह किया। इसके बाद सुदामा चरित

कथा का श्रवण करते श्रद्धालु।

का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने अपने बालसखा सुदामा को देखते ही गले लगा लिया और उन्हें सिंहासन पर बैठाकर मित्रता की अनूठी मिसाल पेश की। भगवान ने बिना कुछ मांगे ही सुदामा की दरिद्रता दूर कर उनकी झोपड़ी को महल में बदल दिया। इस दौरान रुक्मिणी विवाह का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर विवाह उत्सव मनाया। कथा के समापन पर आरती और प्रसाद वितरण किया गया। इस मौके पर मुख्य यजमान कृष्णा देवी, सरजू प्रसाद पांडेय, प्रियंका देवी, प्रमोद पांडेय मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages