क्या चित्रकूट की राजनीति में महिला नेतृत्व को मिलेगा बड़ा अवसर ? - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, November 14, 2026

क्या चित्रकूट की राजनीति में महिला नेतृत्व को मिलेगा बड़ा अवसर ?

ग्राम प्रधान से भाजपा जिला उपाध्यक्ष तक पहुंचीं दिव्या त्रिपाठी

सामाजिक और संगठनात्मक सक्रियता के बीच संभावित दावेदारी की चर्चा

चित्रकूट,  सुखेन्द्र अग्रहरि : विधानसभा चुनाव की आहट के बीच चित्रकूट विधानसभा क्षेत्र में महिला नेतृत्व और राजनीतिक भागीदारी को लेकर चर्चा तेज होने लगी है। इस बीच भाजपा की जिला उपाध्यक्ष दिव्या त्रिपाठी का राजनीतिक सफर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। ग्राम प्रधान से लेकर संगठन में जिला स्तर की जिम्मेदारी तक पहुंचीं दिव्या को अब संभावित राजनीतिक दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। दिव्या त्रिपाठी सेमरिया जगन्नाथवासी ग्राम पंचायत की प्रधान रह चुकी हैं। इसके बाद उन्होंने प्रधान संघ की जिलाध्यक्ष के रूप में जिम्मेदारी निभाई। भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रहने के बाद वर्तमान में वह पार्टी की जिला उपाध्यक्ष हैं।


स्थानीय स्तर पर जनसंपर्क और ग्रामीण समस्याओं से जुड़े अनुभव को उनकी राजनीतिक यात्रा का महत्वपूर्ण पक्ष माना जा रहा है। राजनीतिक गतिविधियों के साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी उनकी सक्रियता रही है। स्वच्छ मंदाकिनी, स्वच्छ गांव, जल संरक्षण और हरित पर्यावरण जैसे मुद्दों पर उन्होंने काम किया है। इन प्रयासों के लिए कामदगिरि पीठ सहित विभिन्न मंचों पर उन्हें सम्मानित भी किया गया है। विधानसभा क्षेत्र में महिला सशक्तीकरण, ग्रामीण विकास और संगठनात्मक सक्रियता जैसे मुद्दों के बीच यह सवाल उठ रहा है कि क्या पार्टी महिला नेतृत्व को आगे बढ़ाने का अवसर देगी? हालांकि दिव्या त्रिपाठी की ओर से विधायक पद की दावेदारी और भाजपा का अंतिम निर्णय अभी स्पष्ट नहीं है। उनकी आगामी राजनीतिक भूमिका पार्टी के फैसले और स्थानीय समीकरणों पर निर्भर करेगी।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages