बुजुर्गों के लिए श्रवण कुमार बनी युवा विकास समिति - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, November 12, 2026

बुजुर्गों के लिए श्रवण कुमार बनी युवा विकास समिति

पचास वृद्धजन चंद्रिका माता धाम के करेंगे दर्शन

फतेहपुर, मो शमशाद । बुजुर्गों की सेवा व उनके चेहरों पर मुस्कान लाने के उद्देश्य से युवा विकास समिति लगातार सराहनीय पहल कर रही है। इसी क्रम में समिति की ओर से वृद्धाश्रम में रहने वाले पचास बुजुर्गों को निःशुल्क धार्मिक यात्रा पर उन्नाव स्थित चंद्रिका माता धाम के दर्शन के लिए रवाना किया गया। तांबेश्वर मंदिर से समिति के प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेंद्र मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर बस को रवाना किया। ज्ञानेंद्र मिश्रा ने कहा कि बुजुर्ग किसी भी परिवार की शोभा व समाज की अमूल्य धरोहर होते हैं। वे अनुभव और ज्ञान के भंडार हैं। वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को अपनों जैसा स्नेह और सम्मान देने के साथ ही धार्मिक स्थलों के दर्शन कराने के उद्देश्य से समिति ने

बस को झण्डी दिखाकर रवाना करते प्रदेश अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र मिश्रा।

निःशुल्क धार्मिक यात्राएं कराने का संकल्प लिया है। उन्होंने बताया कि समिति पिछले तीन वर्षों से लगातार इस पुनीत कार्य में जुटी है। अब तक बुजुर्गों को काशी विश्वनाथ, अयोध्या व कामतानाथ तीर्थ के दर्शन कराए जा चुके हैं। समिति का प्रयास है कि वृद्धाश्रम में रहने वाले बुजुर्ग भी धार्मिक यात्राओं का आनंद ले सकें और उनके जीवन में खुशियां लाई जा सकें। इस दौरान जिलाध्यक्ष कंचन मिश्रा, संगठन अध्यक्ष संजय दत्त द्विवेदी, रूपम मिश्रा, आचार्य उपमान सरस्वती, श्याम तिवारी, सुशील, वृद्धाश्रम संचालिका नीतू सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages