फतेहपुर, मो शमशाद । दीपावली का त्योहार हर घर में खुशहाली व एकता का संदेश लेकर आए, इसी भावना के साथ डॉ. सत्यनारायण सेवा फाउंडेशन की ओर से जरूरतमंदों के बीच खुशियां बांटने की पहल की गई। बुधवार को फाउंडेशन के संयोजक डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने राधानगर नई बस्ती, गढ़ीवा व रमवां में 19 चिन्हित दिव्यांगों, बुजुर्गों और जरूरतमंद महिलाओं को दीपावली की सामग्री वितरित की। डॉ. अनुराग श्रीवास्तव ने कहा कि सभी त्योहार
![]() |
| जरूरतमंदों के बीच दीपावली की सामग्री वितरित करते डा. अनुराग। |
आपसी एकता, प्रेम और खुशियों का संदेश देते हैं। दीपावली की असली खुशी तभी है, जब समाज का कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति त्योहार की खुशियों से वंचित न रहे। इसी उद्देश्य से जरूरतमंदों के बीच छोटी सी मिठास बांटने का प्रयास किया गया। इस मौके पर प्रमुख सहयोगी आचार्य रामनारायण, सुरेश कुमार श्रीवास्तव और इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य अभिनव श्रीवास्तव मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment