स्पोर्ट्स डे व विंटर फेस्ट में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, November 14, 2026

स्पोर्ट्स डे व विंटर फेस्ट में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

मार्च पास्ट से लेकर विभिन्न प्रतियोगिताओं तक विद्यार्थियों ने बिखेरा जलवा

फतेहपुर, मो शमशाद । बाल दिवस पर शनिवार को डॉ. वीरेंद्र स्वरूप पब्लिक स्कूल में स्पोर्ट्स डे एवं विंटर फेस्ट का आयोजन उत्साह और उमंग के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि किशन मेहरोत्रा ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों के अनुशासित एवं आकर्षक मार्च पास्ट से हुई। इसके बाद मशाल प्रज्वलित कर खेल भावना, अनुशासन और उत्साह का संदेश दिया गया। स्पोर्ट्स डे के अंतर्गत 100 मीटर, 200 मीटर दौड़, लेमन एंड स्पून रेस, थ्री लेग्ड रेस सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिताओं में विजेता छात्र-छात्राओं को मुख्य अतिथि किशन

प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते बच्चे।

मेहरोत्रा ने मेडल एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ खेल भी जीवन का महत्वपूर्ण अंग हैं। खेलों के माध्यम से बच्चों में अनुशासन, संस्कार और टीम भावना विकसित होती है। इसके बाद विंटर फेस्ट में बच्चों ने आकर्षक फूड एवं गेम स्टॉल लगाए। चटपटे आलू, फ्राइड राइस, मंचूरियन, पानी पुरी और कोल्ड ड्रिंक सहित विभिन्न व्यंजनों का अतिथियों एवं अभिभावकों ने आनंद लिया। वहीं गेम स्टॉल पर बच्चों के साथ अभिभावकों और अतिथियों ने भी जमकर मस्ती की। विद्यालय के डायरेक्टर संजीव कुमार पटेल ने कहा कि खेलकूद और इस तरह के आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इनसे बच्चों में आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का विकास होता है। प्रधानाचार्या सीमा बाजपेयी ने कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान तक सीमित रखना नहीं, बल्कि उन्हें जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर प्रदान करना है। स्पोर्ट्स डे और विंटर फेस्ट जैसे आयोजन बच्चों की छिपी प्रतिभाओं को निखारने का बेहतर माध्यम हैं। इस अवसर पर कोऑर्डिनेटर आरती मोहन द्विवेदी एवं मानसी सिंह सहित विद्यालय के समस्त स्टाफ, विद्यार्थी और अभिभावक मौजूद रहे। सभी के सहयोग और उत्साहपूर्ण सहभागिता से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages