भागवत कथा में सुनाया गोकर्ण-धुंधकारी प्रसंग - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Saturday, November 14, 2026

भागवत कथा में सुनाया गोकर्ण-धुंधकारी प्रसंग

नारद चरित्र व कलयुग के आगमन की कथा का भी किया वर्णन

फतेहपुर, मो शमशाद । अमौली विकास खंड के चांदपुर कस्बे में पांडेय परिवार की ओर से आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दूसरे दिन कथावाचक करुणेश महाराज ने गोकर्ण-धुंधकारी के प्रेरक प्रसंग का वर्णन किया। कथा के दौरान भक्ति, धर्म और सत्कर्म का संदेश सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। कथावाचक ने बताया कि तुंगभद्रा नदी के तट पर आत्मदेव अपनी पत्नी धुंधुली के साथ रहते थे। संतान न होने से परेशान आत्मदेव ने एक ऋषि से अपनी पीड़ा बताई। ऋषि ने उन्हें एक फल देकर पत्नी को खिलाने की सलाह दी, लेकिन धुंधुली ने स्वयं फल खाने के बजाय गाय को खिला दिया। बाद में धुंधुली ने अपनी बहन के बच्चे को अपना पुत्र बना लिया, जिसका नाम धुंधकारी रखा

कथा में प्रवचन करते आचार्य।

गया। वहीं गाय से मनुष्य रूपी बालक का जन्म हुआ, जिसके कान गाय जैसे थे। उसका नाम गोकर्ण रखा गया। महाराज ने बताया कि बड़ा होने पर धुंधकारी बुरी संगत में पड़कर नशेड़ी और अपराधी बन गया। उसने अपनी मां की भी हत्या कर दी। बाद में वेश्याओं ने उसकी हत्या कर दी, जिसके कारण वह प्रेत योनि में भटकने लगा। इसके बाद गोकर्ण ने श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कराकर अपने भाई धुंधकारी को प्रेत योनि से मुक्ति दिलाई। उन्होंने नारद चरित्र और कलयुग के आगमन का प्रसंग सुनाते हुए धर्म, भक्ति और सदाचार के मार्ग पर चलने का संदेश दिया। इस मौके पर मुख्य यजमान कृष्णा देवी व सरजू प्रसाद पांडेय, सोनू देवी व अनूप पांडेय, प्रियंका व प्रमोद पांडेय, सानू विनोद, गुड़िया दिनेश, पवन पांडेय, राकेश द्विवेदी, ओमनारायण, शिवनारायण द्विवेदी, हरि सिंह, बब्बू कछवाह, राजा बाबू, अनुज पांडेय सहित सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages