पासी जन जागृति संघ की बैठक में शिक्षा पर दिया जोर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, November 10, 2026

पासी जन जागृति संघ की बैठक में शिक्षा पर दिया जोर

समाज उत्थान के लिए की चर्चा

फतेहपुर, मो शमशाद । हंसवा विकास खंड के बेर्रांव गांव में पासी जन जागृति संघ की सामाजिक, वैचारिक, संवैधानिक एवं व्यावसायिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मुकेश कुमार ने की। विनोद कुमार के दरवाजे पर आयोजित बैठक में समाज के उत्थान, शिक्षा, एकजुटता और नशामुक्ति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में मुकेश कुमार ने कहा कि समाज की स्थिति मजबूत बनाने के लिए शिक्षा को प्राथमिकता देना और संगठित होना बेहद जरूरी है उन्होंने समाज के लोगों से आपसी भाईचारा बढ़ाने तथा एक-दूसरे से जुड़ने की मुहिम को आगे बढ़ाने की अपील की साथ ही युवाओं और अन्य लोगों को नशे से दूर रहकर सकारात्मक दिशा में आगे

बैठक में चर्चा करते पासी जन जागृति संघ के पदाधिकारी।

बढ़ने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान समाज के महापुरुषों के विचारों व उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि शिक्षा, संगठन व जागरूकता के माध्यम से ही समाज को मजबूत बनाया जा सकता है। बैठक में सामाजिक अधिकारों, संवैधानिक जागरूकता व आपसी सहयोग को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। इस मौके पर सोहनलाल, जीतू, मनोज, पवन, पिंटू, गोकुल, दीपू, अनुराग, पुत्तूलाल, सुखपाल, मइयादीन, चेतराम सहित तमाम लोग मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages