पीड़ित परिवार से की बातचीत, जल्द खुलासे के निर्देश
फतेहपुर, मो शमशाद । ललौली थाना क्षेत्र के मुत्तौर गांव में हुई चोरी की घटना को पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने गंभीरता से लिया है। मंगलवार को एसपी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण कर घटना की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार और परिजनों से बातचीत कर चोरी की घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल की। साथ ही घटनास्थल से जुड़े विभिन्न पहलुओं और अब तक उपलब्ध साक्ष्यों के बारे में भी जानकारी ली। घटनास्थल के निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी जाफरगंज और थानाध्यक्ष ललौली पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। एसपी ने संबंधित अधिकारियों से घटना के संबंध में जानकारी लेते हुए जांच की प्रगति और
![]() |
| घटनास्थल का निरीक्षण करते एसपी अभिमन्यु मांगलिक। |
आवश्यक कार्रवाई को लेकर दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि चोरी की घटना का शीघ्र अनावरण किया जाए। इसके लिए घटनास्थल से जुड़े सभी साक्ष्यों का बारीकी से संकलन किया जाए व घटना के प्रत्येक पहलू की गंभीरता से जांच की जाए। उन्होंने घटना में संलिप्त आरोपियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के साथ ही चोरी गए माल की शत-प्रतिशत बरामदगी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया कि मामले की जांच में किसी भी तरह की लापरवाही न बरती जाए और सभी उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए घटना का जल्द खुलासा किया जाए।


No comments:
Post a Comment