बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बिसंडा थाना क्षेत्र के कोर्रही गांव के तरौस मोहल्ले का है जहाँ स्थित प्राचीन कोदऊवा बाबा मंदिर में भगवान शिव की जलहरी तोड़ने और मूर्ति क्षतिग्रस्त करने का मामला सामने आया है। घटना से ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों के मुताबिक, इससे पहले अक्टूबर माह में भी मंदिर से मूर्ति गायब कर दी गई थी, जिसके बाद पुलिस ने नई मूर्ति स्थापित कराई थी। बता दे की सुबह पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे ग्रामीणों ने मंदिर में तोड़फोड़ देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची बिसंडा थाना पुलिस ने जांच शुरू किया । घटना की जानकारी मिलते ही
हिंदू संगठन के लोग भी मौके पर पहुंच गए और घटना की निंदा करते हुए क्षेत्राधिकारी बबेरू कृष्णकांत त्रिपाठी से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। वहीं पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए शनिवार को मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। बिसंडा थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।


No comments:
Post a Comment