जसपुरा अधीक्षक व स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल
बांदा, के एस दुबे । जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के ठीक बगल में संचालित अनुष्का क्लिनिक को लेकर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोप है कि क्लिनिक का संचालन निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं किया जा रहा है। वहीं, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के लिए पहुंचने वाले कुछ मरीजों को गंभीर अवस्था बताकर अनुष्का क्लिनिक भेजे जाने की बात भी सामने आ रही है। स्थानीय स्तर पर उठ रहे इन आरोपों ने स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यदि सरकारी स्वास्थ्य केंद्र से मरीजों को किसी निजी क्लिनिक में भेजा जा रहा है, तो इसके पीछे की वजह और प्रक्रिया की जांच होना आवश्यक है। साथ ही क्लिनिक के पंजीकरण, चिकित्सकों की योग्यता,
उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं और निर्धारित मानकों की भी जांच होनी चाहिए। सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अनुष्का क्लिनिक जसपुरा अधीक्षक व स्वास्थ्य विभाग के सभी निर्धारित मानकों को पूरा कर रहा है? यदि नहीं, तो स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक क्या कार्रवाई की गई है? क्षेत्रीय लोगों ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी बांदा से मामले का संज्ञान लेकर निष्पक्ष जांच कराने और अनियमितता पाए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग की है। जब पूरे मामले की जानकारी जसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अधीक्षक दीपक यादव से लेनी चाहि तो उनका फोन ही नहीं उठा।


No comments:
Post a Comment