बांदा, के एस दुबे । धान खरीद प्रक्रिया को पूरी तरह सुचारु, पारदर्शी बनाने और किसानों को सरकारी क्रय केंद्रों पर किसी भी प्रकार की असुविधा से बचाने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। इसी क्रम में अपर जिलाधिकारी कुमार धर्मेंद्र ने बुधवार को स्थानीय मंडी समिति स्थित धान क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र पर धान खरीद से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया और मौके पर मौजूद संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।अपर जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों
को निर्देशित किया कि क्रय केंद्र पर आने वाले किसानों को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। किसानों के बैठने, पेयजल और तौल से संबंधित सभी व्यवस्थाएं पूरी तरह दुरुस्त रखी जाएं। धान खरीद की पूरी प्रक्रिया में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जाए ताकि किसानों को उनकी उपज का सही लाभ मिल सके। कुमार धर्मेंद्र ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि धान खरीद के दौरान शासन द्वारा निर्धारित नियमों और मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। खरीद प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही या कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रशासन की यह प्राथमिकता है कि हर एक किसान का धान सुगमतापूर्वक और तय समय के भीतर क्रय केंद्रों पर खरीदा जाए।


No comments:
Post a Comment