ऊसर भूमि पर अवैध कब्जे को राजस्व टीम ने जेसीबी से ढहाया - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Friday, November 13, 2026

ऊसर भूमि पर अवैध कब्जे को राजस्व टीम ने जेसीबी से ढहाया

दीवार व पिलर खड़े कर किया जा रहा था अतिक्रमण

खागा, फतेहपुर, मो शमशाद । तहसील क्षेत्र के ऐरायां विकास खंड अंतर्गत राजस्व ग्राम सुल्तानपुर घोष में राजस्व विभाग की टीम ने ऊसर भूमि पर किए गए अवैध अतिक्रमण को जेसीबी मशीन से ढहाकर जमीन कब्जा मुक्त कराया। जानकारी के अनुसार गांव में गाटा संख्या 891 राजस्व अभिलेखों में ऊसर श्रेणी के खाते में दर्ज है। आरोप है कि पंचायत के ही एक व्यक्ति ने उक्त भूमि पर अवैध रूप से दीवार खड़ी कर पिलर बना लिए थे और मकान निर्माण

अवैध अतिक्रमण ढहाती जेसीबी।

की तैयारी कर रहा था। मामले की जानकारी उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदार को होने पर राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया। हल्का लेखपाल राजस्व कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और जेसीबी मशीन की मदद से अवैध निर्माण एवं अतिक्रमण हटवा दिया, कार्रवाई के बाद राजस्व अभिलेखों में दर्ज ऊसर भूमि को कब्जा मुक्त करा दिया गया। एसडीएम अश्वनी पांडेय ने बताया कि कई बार ग्रामीणों द्वारा शिकायत की जा रही थी। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages