बबेरू/बाँदा, के एस दुबे । बिसंडा थाना क्षेत्र के बड़ागांव के पास मंगलवार दोपहर विद्यालय से घर लौट रही 10 वर्षीय छात्रा को चार पहिया वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में छात्रा का हाथ फैक्चर हो गया। बड़ागांव निवासी उमेश्वर कांत की 10 वर्षीय पुत्री रागनी देवी मिलाथू गांव स्थित एक निजी विद्यालय में कक्षा 3 की छात्रा है। मंगलवार दोपहर विद्यालय से छुट्टी होने के बाद वह पैदल अपने घर लौट रही थी। तभी बड़ागांव के पास एक चार पहिया वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से छात्रा सड़क
किनारे गिरकर घायल अवस्था में तड़पती रही। राहगीरों की नजर पड़ने पर उन्होंने परिजनों को सूचना दी। मौके पर पहुंचे परिजन घायल छात्रा को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बबेरू लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार किया। हाथ में फैक्चर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल बांदा रेफर कर दिया।


No comments:
Post a Comment