गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शबद-कीर्तन से गूंजा शहर - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Wednesday, November 18, 2026

गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व पर शबद-कीर्तन से गूंजा शहर

श्रद्धा के साथ निकली प्रभात फेरी

फतेहपुर, मो शमशाद । धन-धन श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा की ओर से पूरी श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ प्रभात फेरी निकाली गई। गुरु महाराज के जयकारों और शबद-कीर्तन से शहर का वातावरण भक्तिमय हो उठा। प्रभात फेरी गुरुद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर हरिहरगंज, चूना गली एवं नपी हाता होते हुए पुनः गुरुद्वारा साहिब पहुंचकर संपन्न हुई। मार्ग में जगह-जगह संगत ने श्रद्धा के साथ गुरु महाराज का स्मरण किया और माथा टेककर आशीर्वाद प्राप्त किया।

प्रभात फेरी निकालते सिक्ख समुदाय के लोग।

गुरुद्वारा साहिब की प्रबंधक कमेटी की अगुवाई में आयोजित प्रभात फेरी में सिख संगत ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। कमेटी की ओर से बताया गया कि श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व आगामी 24 नवंबर को गुरुद्वारा गुरु सिंह सभा फतेहपुर में श्रद्धा, उत्साह एवं धार्मिक मर्यादाओं के साथ मनाया जाएगा। इस अवसर पर गुरुवाणी, शबद-कीर्तन एवं अन्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। प्रभात फेरी में जतिंदर पाल सिंह, मंजीत सिंह, चरनजीत सिंह, ज्ञानी प्रीतम सिंह, परमजीत सिंह, परविंदर सिंह, नरिंदर सिंह, वरिंदर सिंह, गुरमीत सिंह, अनमोल सिंह, जसवीर सिंह, हरमिंदर सिंह, हरजीत कौर, हरविंदर कौर, मंजीत कौर, ईशर कौर, सतबीर कौर, जसपाल कौर, खुशी, हरमीत कौर, प्रभजीत कौर, वरिंदर कौर एवं वीर सिंह सहित बड़ी संख्या में सिख संगत मौजूद रही।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages