चुनाव ड्यूटी में बसों के जाने से यात्री हो रहे हलाकान - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, May 4, 2023

चुनाव ड्यूटी में बसों के जाने से यात्री हो रहे हलाकान

दो-तीन घंटे में आते ही भर जाती है बस 

चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि। नगर निकाय के प्रथम चरण के मतदान को परिवहन निगम की कई बसें चुनाव ड्यूटी में जाने से बस स्टैण्ड में यात्रियों की भारी भीड जुटती है। बसों के इंतजार में बस स्टैंड में यात्रियों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। दो-तीन घंटे इंतजार के बाद मुश्किल से बस आती हैं तो उसमें इतनी अधिक भीड़ हो जाती है कि बैठना मुश्किल होता है। इन दिनों सहालग का सीजन भी चल रहा है। गुरुवार को जिले से बांदा डिपो, राठ डिपो, फतेहपुर डिपो की 80 बसें चित्रकूट जिले से गुजरती हैं। इनमें प्रयागराज, कौशांबी, फतेहपुर, झांसी, लखनऊ, वाराणसी,


हमीरपुर आदि स्थानों के लिए आवागमन होता है। जिसमें से 40 बसों को चुनाव ड्यूटी में लगा दिया गया है। इससे यात्रियों को बसों के इंतजार के लिए दो से तीन घंटा इंतजार करना पड़ता है। यात्री कभी प्राइवेट बस स्टैंड तो कभी रोडवेज के चक्कर लगा रहे हैं। आलम ये है कि जो बसे चल रही हैं, वह आते ही भर जाती है। महिलाएं व वृद्ध बस में चढ़ तक नहीं पाते। वैकल्पिक व्यवस्था को बसों के फेरे भी नहीं बढ़ाये जा रहे। सहालग के चलते निजी बसे भी बारात लेकर चली गई हैं। गुरुवार को आसपास के जिलों से आए यात्री खासे परेशान रहे। उनके साथ छोटे-छोटे बच्चे भी शामिल रहे। लोगों ने बताया कि रिश्तेदारी में जाना है। दो घंटे से बस स्टैंड में बैठे है। साधन नहीं मिल रहे हैं। प्राइवेट वाहन भी नहीं मिल रहे।

No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages