56 कृषक हुए पुरस्कृत
किसानों ने साझा किए अनुभव
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले में मंगलवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्व चौधरी चरण सिंह की जयंती के अवसर पर किसान सम्मान दिवस एवं दो दिवसीय मिलेट्स महोत्सव का आयोजन ऑडिटोरियम हॉल कर्वी में किया गया। जिलाधिकारी के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी देवी प्रसाद पाल ने की। गोष्ठी में स्व चौधरी चरण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किसान सम्मान दिवस तथा मिलेट्स महोत्सव का शुभारंभ हुआ। मुख्य विकास अधिकारी ने अपने संबोधन में चौधरी चरण सिंह के किसान केंद्रित जीवन और नीतियों पर प्रकाश डालते हुए मिलेट्स खेती को समय की आवश्यकता बताया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष पंकज अग्रवाल एवं भाजपा जिला महामंत्री
![]() |
| प्रगतिशील किसान योगेश जैन को सम्मानित करते उप कृषि निदेशक |
आलोक पांडेय ने भी किसानों को मोटे अनाज के उत्पादन के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर जनपद स्तर के 36 और विकासखंड स्तर के 20 कृषकों को सम्मानित किया गया। उप कृषि निदेशक ने विभागीय योजनाओं एवं मिलेट्स की उपयोगिता की जानकारी दी। प्रगतिशील किसानों ने अपने अनुभव साझा किए, जबकि मिलेट्स उद्यमी अरुण गुप्ता और श्रीअन्न उद्यमी सुबोध टंडन ने मिलेट्स से बने व्यंजनों और उनके लाभों पर चर्चा की। मेले में एफपीओ, उद्यमियों और रेस्टोरेंट्स द्वारा सांवा, रागी, बाजरा और ज्वार के उत्पादों की प्रदर्शनी व बिक्री की गई। कार्यक्रम में कृषि, पशुपालन, उद्यान, मत्स्य सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और बड़ी संख्या में किसान मौजूद रहे।
श्याम कृपा को मिला पशुपालन का पहला पुरस्कार चौधरी चरण सिंह किसान सम्मान समारोह में जिले के पशुपालन क्षेत्र में प्रथम पुरस्कार श्याम कृपा को मिला। गौ माता की कृपा और सतत प्रयासों के लिए उनका आभार व्यक्त करते हुए योगेश जैन ने कहा कि यह पुरस्कार सभी गौ सेवकों और सहयोगियों की मेहनत का परिणाम है। उन्होंने अन्य किसानों को उत्तम नस्ल के गोपालन में आगे आने और हर संभव मदद लेने का संदेश भी दिया। नवागंतुक मुख्य विकास अधिकारी से नैनो यूरिया और डीएपी पर संक्षिप्त चर्चा भी हुई।
.jpeg)

No comments:
Post a Comment