15 अगस्त तक जमा कर दें सदस्यता शुल्क - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, July 18, 2023

15 अगस्त तक जमा कर दें सदस्यता शुल्क

चुनाव में सदस्य ही मत देने के होंगे अधिकारी 

फतेहपुर, मो. शमशाद । उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी व ब्लॉक इकाइयों की बैठक जिलाध्यक्ष राजेंद्र सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पूर्व की कार्यवाही से सभी उपस्थित सदस्यों को जिला मंत्री विजय त्रिपाठी ने अवगत कराया। जिला मंत्री ने बताया कि पूर्व सप्ताह में प्रदेश कार्यकारिणी से कुछ निर्देश प्राप्त हुए हैं, जिन पर हमें कार्य करने होंगे। यह वर्ष संघर्ष का वर्ष है पुरानी पेंशन की लड़ाई हेतु विभिन्न चरणों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। जिनको सफल बनाने के लिये अभी से तैयारी करनी होगी। जिला मंत्री ने ब्लॉक और जिले के चुनाव जल्द कराने

बैठक में भाग लेते प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारी।

का प्रस्ताव रखा। जिलाध्यक्ष ने कहा कि 15 अगस्त तक सभी ब्लॉक इकाई सदस्यता शुल्क शत प्रतिशत जमा कर दें जितने लोग सदस्य बनेंगे वही मत देने के अधिकारी होंगे। सदस्यता जमा होने के बाद प्रदेश से सूची अनुमोदित कराकर चुनाव करा दिए जायेंगे। बैठक में अनुराग मिश्र, अमित त्रिवेदी, शिव प्रकाश, दिनेश सिंह, धीरेन्द्र सिंह, अखिलेश त्रिपाठी, बलराम सिंह, हर्षवर्धन, लाल देवेंद्र प्रताप, धर्मेंद्र, शशांक, दयाराम, पंकज, अनिल, कुलदीप आदि रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages