बांदा, के एस दुबे । बुंदेली सेना इकाई के जिला अध्यक्ष भानु मिश्रा ने अपनी कार्यकारिणी में शहर के कर्मशील लगनशील परिश्रमी नव युवकों को अपनी कार्यकारिणी में पद देकर मनोनयन पत्र प्रदान किए। भानु मिश्रा ने जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष संजय लस्करी, वरिष्ठ महामंत्री मनोज कुमार पाठक, जिला महामंत्री आलिम खान, जिला मंत्री महेश साहू, रजत राय, शशांक अग्रवाल, अजवेन्द्र सिंह, जिला प्रवक्ता अंबिका व्यास तथा मीडिया प्रभारी हितेश गुप्ता को बनाया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों स्मृति शेष नाथूराम लस्करी भवन में मनोनयन पत्र देकर सम्मानित
![]() |
| पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र देते जिलाध्यक्ष |
किया। इस अवसर पर कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भानु मिश्रा ने कहा कि हमारे संगठन का मुख्य उद्देश्य बुंदेलखंड राज्य को अलग राज्य का दर्जा दिलाना व बुंदेली धरोहरों को संरक्षित करना है। इसी पावन उद्देश्य को लेकर हम सभी को एक साथ मिलकर संगठन की नीतियों को जिम्मेदारी पूर्वक निर्वाह करने का संकल्प किया।


No comments:
Post a Comment