साहू समाज के मेधावियों को मिला सम्मान, खिले चेहरे - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, September 3, 2023

साहू समाज के मेधावियों को मिला सम्मान, खिले चेहरे

अपने अंदर जुनून हो तो मिल सकता हर लक्ष्य : बबिता साहू

फतेहपुर, मो. शमशाद । साहू प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन रविवार को शहर के कचेहरी रोड स्थित एक मैरिज हाल में हुआ। अतिथियों ने सरकारी सेवाओं में चयनित मेधावियों के साथ-साथ हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया। सम्मान पाकर मेधावियों के चेहरे खुशी से खिल उठे और सभी ने कार्यक्रम की सराहना की। शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर दीप प्रज्जवलित कर किया गया। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावियों को सम्मानित किया। हाईस्कूल में प्रथम स्थान पर अंश साहू, दूसरे स्थान पर शोभित, तीसरे स्थान पर मुकेश, इंटरमीडिएट में प्रथम स्थान पर आर्यन साहू, दूसरे स्थान पर आकृति साहू, तीसरे स्थान पर आस्था साहू रहीं। इसके साथ ही सौ मेधावियों को सम्मानित किया गया। आईआईटी में चयनित अर्पित साहू, आर्यन साहू को

मेधावियों को सम्मानित करते अतिथि।

सम्मानित किया गया। राज्य स्तरीय शूटिंग में कृष्णा साहू अव्वल आये। सरकारी सेवाओं में चयनित गरिमा साहू प्रावधिक शिक्षा, अनुष्का साहू, अभिनव साहू सीआईएसएफ, शिवपूजन साहू सीआरपीएफ, शर्मिला साहू राजकीय बालिका बालग्रह संचालिका, अभिषेक साहू कामर्सियल अप्रैंटिस को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पशु चिकित्साधिकारी चित्रकूट डा वृंदावन राठौर, नितेश  कुमार साहू, जज अर्पिता साहू, एएसपी शैलेंद्र राठौर, बीईओ अनूप गुप्ता, बीईओ जयनेंद्र, बीईओ राजेश गुप्ता, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी प्रशांत साहू, अपर आयुक्त जीएसटी संतोष कुमार, अपर जिलाधिकारी अमृत लाल साहू, के अलावा कृषि वैज्ञानिक रामप्रकाश साहू ने शिरकत की। अपर जिलाधिकारी अमृत लाल साहू ने संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ही आपको बदल सकती है। सम्मान पाने के बाद प्रण लें कि कल हमकों अधिकारी बनकर मंच पर बैठना है। एसपी प्रशासन बबिता साहू ने कहा कि जिजीविषा और जुनून से सब कुछ पाया जा सकता है। जुनून से हर लक्ष्य मिल सकता है। मिर्जापुर से आये जितेंद्र साहू ने कहा कि समाज के लोगों को शासन प्रशासन में आना होगा। संचालन शिवशरण बंधु ने किया। इस मौके कर प्रेमलाल साहू, विजय लक्ष्मी साहू, विमलेश साहू, अवधेश साहू, राजू साहू, मनोज गांधी, कमल साहू, माता बदल साहू, राजेश साहू, माधुरी साहू, सौरभ साहू आदि रहे। 

एएसपी ने मंच पर काटा केक

एडीशनल एसपी शैलेंद्र राठौर का मनोज गांधी ने मंच पर ही केक काटकर जन्मदिन भी मनाया। मंचासीन लोगों ने उनको फूल-माला पहनाकर स्वागत कर शुभकामनाएं प्रेषित किया। आयोजन मंडल में महाबीर साहू, आशीष साहू, नीरज साहू, अवधेश साहू, अमरेश साहू, शिवबीर साहू, गौरव साहू, संदीप साहू रहे।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages