महिला शिक्षक संघ प्रतिनिधि मंडल खंड शिक्षा अधिकारी से मिला - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Thursday, October 24, 2024

महिला शिक्षक संघ प्रतिनिधि मंडल खंड शिक्षा अधिकारी से मिला

समस्याओं से कराया अवगत, बीईओ ने दिया निस्तारण का आश्वासन

नरैनी, के एस दुबे । उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ इकाई नरैनी की ब्लॉक अध्यक्ष रोशनी देवी के नेतृत्व में महिला शिक्षिकाओं की कार्यकारिणी ने खंड शिक्षा अधिकारी को शिष्टाचार भेंट की। उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई नरैनी के पदाधिकारियों ने ब्लॉकअध्यक्ष रोशनी देवी के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी शिक्षा अधिकारी किशन कुमार मिश्रा से शिष्टाचार भेंट किया और खंड शिक्षा अधिकारी को टॉप लिस्ट में नाम होने की बधाई दी। खंड शिक्षा

खंड शिक्षा अधिकारी से मुलाकात के दौरान महिला शिक्षक।

अधिकारी द्वारा सभी महिला शिक्षकों की समस्याओं को सुना और समस्याओं को जल्दी ही निराकरण करने का आश्वासन दिया। ब्लॉकअध्यक्ष ने बताया कि, हमारा संगठन भ्रष्टाचार मुक्त संगठन है ,और महिला शिक्षिकाओं के हक की लड़ाई लड़ने वाला एकमात्र महिला संगठन है। शिष्टाचार भेंट में ब्लॉक अध्यक्ष रोशनी देवी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष ममता कुशवाहा , उपाध्यक्ष शुभा कुशवाहा ,रंजना महामंत्री , मीडिया प्रभारी सुमन कुशवाहा ,मीरा वर्मा कोषाध्यक्ष , संयुक्त मंत्री कोमल गुप्ता,उपाध्यक्ष रजनी मिश्रा व सुंदरी यादव, चिंतामणि मिश्रा, संगीता आदि मौजूद रहीं।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages