लोग अदालत 08 मार्च को प्रस्तावित
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चित्रकूट में राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के तत्वाधान में 08 मार्च 2025 की राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने को बैठक शुक्रवार को हई। बैठक की अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश राकेश कुमार त्रिपाठी ने की, जिसमें जनपद के विभिन्न प्रशासनिक विभागों के अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में सचिव-अपर जिला जज श्रीमती नीलू मैनवाल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वादों को चिन्हित कर उनका निस्तारण करने पर जोर दिया गया। कहा कि
![]() |
राष्ट्रीय लोक अदालत की अध्यक्षता करते हुए जनपद न्यायाधीश राकेश कुमार त्रिपाठी |
इस लोक अदालत में शमनीय आपराधिक वाद, मोटर एक्सीडेंट क्लेम वाद, श्रम वाद, बैंक वसूली वाद, विद्युत अधिनियम, जल वाद, पारिवारिक-वैवाहिक वाद, भूमि अधिग्रहण वाद, किरायेदारी वाद, स्थायी निषेधाज्ञा व सिविल वाद, मनी वसूली वाद, व अन्य मामलों का निस्तारण किया जाएगा। अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कम से कम दो बार नोटिस तामीला कराते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत में मामलों का निस्तारण करें। बैठक में प्रमुख रूप से अनुराग कुरील प्रथम अपर जिला जज, आशुतोष त्रिपाठी राज्य कर अधिकारी, अखिलेन्द्र बहादुर सिंह जिला आबकारी अधिकारी, प्रफुल्ल कुमार सिंह व अन्य मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment