चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में जिले में वांछित एवं वारंटी आरोपी की गिरफ्तारी को चलाए जा रहे विशेष अभियान पर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अभियान में पुलिस ने 10 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया, जिन पर विभिन्न संगीन धाराओं में मामले दर्ज थे। इस कार्रवाई के तहत थाना कोतवाली कर्वी पुलिस ने दारोगा रमेश सिंह यादव एवं राजेश चौरसिया के नेतृत्व में वारंटी आरोपी रामानंद पुत्र श्यामसुंदर को गिरफ्तार किया। इसी प्रकार, दारोगा गौरव तिवारी व अनुभव सिंह ने वांछित आरोपी लाला यादव को हिरासत में लिया। इसके अलावा, चौकी प्रभारी मंडी समिति दारोगा श्यामदेव सिंह ने अलग-अलग मामलों में तीन वारंटी आरोपीःं
![]() |
राममूरत, पप्पू पटेल एवं लंगी खटिक को गिरफ्तार कियज्ञं दारोगा हर्षित मिश्रा ने आयुध अधिनियम के तहत नामजद वारंटी अभियुक्त श्यामलाल को दबोच लिया। थाना राजापुर पुलिस ने दारोगा यदुवीर सिंह की अगुवाई में महेश कुमार रैदास को गिरफ्तार किया, जबकि थाना मऊ पुलिस ने दारोगा वंश नारायण सिंह के नेतृत्व में गोविंद प्रसाद को हिरासत में लिया। इसी क्रम में, थाना भरतकूप पुलिस ने दारोगा रामकुमार सिंह की अगुवाई में संतोष यादव को गिरफ्तार किया। अंत में, थाना राजापुर पुलिस ने दारोगा कन्हैया बक्श सिंह व इमरान खान के नेतृत्व में मुखिया उर्फ सियाशरण तिवारी को गिरफ्तार किया।
No comments:
Post a Comment