समाज में एकता और अखंडता को मजबूत करते हैं होली जैसे पर्व - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 18, 2025

समाज में एकता और अखंडता को मजबूत करते हैं होली जैसे पर्व

आरएसएस की होली मिलन समारोह में गूंजे भजन व लोकगीत

समाज में सौहार्द और एकता बनाए रखने का लिया संकल्प

बांदा, के एस दुबे । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के केशव कुंज स्थित कार्यालय में नगर इकाई की अगुवाई में आयोजित होली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने हिस्सा लिया। सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर प्रेम और सद्भावना के रंगों से सराबोर किया। इस मौके पर भजन के साथ फाग लोकगीत की महफिल भी सजी।किरन कालेज चौराहा पर आरएसएस के केशव कुंज स्थित कार्यालय में नगर इकाई के तत्वाधान में होली मिलन समारोह की धूम रही। समारोह के दौरान भजनों और लोकगीतों की मधुर प्रस्तुति हुई, जिसमें सभी ने आनंद लिया। कार्यक्रम में जिला संघचालक सुरेंद्र पाठक ने सभी को होली पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारे पर्व समाज को एक सूत्र पर पिरोने का कार्य करते हैं। होली प्रेम, समरसता और सामाजिक सद्भाव का प्रतीक

होली मिलन समारेाह में मौजूद स्वयंसेवक व अन्य

है, जो समाज की एकता और अखंडता को मजबूत करता है। भारतीय संस्कृति समाज को जोड़ने और विश्व कल्याण के भाव को आगे बढ़ाने वाली रही है। हमारे त्योहार इसी सांस्कृतिक सुंदरता का दर्शन कराते हैं। नगर संघचालक रामनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि होली का त्योहार सभी को राष्ट्रीय एकता का संदेश देता है। यह विभिन्न रंग हमारे राष्ट्र के विभिन्न संस्कृतियों का प्रतीक हैं। जिस प्रकार होली में इन सारे रंगों का उत्सव मनाया जाता है, ठीक उसी प्रकार हमें भी अपनी विविधता पर गर्व करते हुए एकता की पहचान कायम रखनी चाहिए। सभी को पूरी निष्ठा के साथ राष्ट्र की उन्नति में योगदान करना चाहिए।

इस मौके पर सह संघचालक महेंद्र, विभाग कार्यवाह संजय, जिला कार्यवाह श्यामसुंदर, जिला प्रचारक अनुराग, नगर कार्यवाह सोमेश, पद्मश्री विभूषित उमाशंकर पांडेय, सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, नरैनी विधायक ओममणि वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, राजू त्रिपाठी, नगर पालिका चेयरमैन मालती गुप्ता बासू, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वंदना गुप्ता, अभिलाषा मिश्रा, डा.धर्मेंद्र त्रिपाठी, उत्तम सक्सेना, श्यामजी निगम, प्रभाकर चंदेल, चंद्रमोहन बेदी सहित संघ और अन्य अनुषांगिक संगठनों के कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर सभी ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल के साथ पुष्प वर्षा करते हुए होली की शुभकामनाएं दीं। साथ ही समाज में प्रेम, सौहार्द और एकता बनाए रखने का संकल्प लिया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages