छात्र-छात्राओं ने नाट्य प्रस्तुत कर मोह लिया मन - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Sunday, March 2, 2025

छात्र-छात्राओं ने नाट्य प्रस्तुत कर मोह लिया मन

डिग्री कॉलेज अतर्रा में आयोजित हुई प्रतियोगिताएं

बांदा, के एस दुबे । अतर्रा डिग्री कॉलेज में शैक्षणिक प्रतियोगिताओं के साथ ही विभिन्न नाटकों का मंचन किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने तमाम पात्रों का अभिनय करते हुए समा बांध दी। महाभारत के प्रसंगों के साथ ही अन्रू नाटकों का मंचन किया गया। लोगों ने छात्र-छात्राओं के अभिनय को खूब सराहा। महाभारत प्रसंग का मंचन करने के दौरान दुर्योधन की भूमिका में एमएड के छात्र अभिषेक गुप्ता ने अभिनय किया। युधिष्ठिर की भूमिका दीपनारायण ने निभाई। कर्ण की भूमिका में सुदीप्ति प्रकाश ने संवादों से ध्यान आकर्षित किया। दुःशासन बने कौशकी शिवहरे ने मंच पर प्रभाव छोड़ा। शकुनि की भूमिका में पुष्पेंद्र कुमार ने अपने संवादों से माहौल जीवंत किया। भीष्म पितामह की

अभिनय करते हुए छात्र-छात्राएं

भूमिका राम निहोर ने अदा किया जिन्होंने प्रभावी संवाद अदायगी से दर्शकों को भावविभोर कर दिया। श्रीकृष्ण का अभिनय छात्रा कोमल सिंह ने किया। द्रौपदी की भूमिका में एमएड की छात्रा नम्रता ने सशक्त अभिनय कर नाटक को यादगार बना दिया। नाट्य मंचन के अलावा वाद-विवाद, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिता सहित विभिन्न प्रतियोगिताएँ भी आयोजित की गईं, जिनमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को विश्वविद्यालय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत करते हुए उनका हौसला बढ़ाया गया।


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages