देवेश प्रताप सिंह राठौर
वरिष्ठ पत्रकार
उत्तर प्रदेश, झाँसी। संपूर्ण विश्व में 8 मार्च के दिन अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन भव्यता के साथ किया जाता है। इस दिवस का महिलाओं के लिए विशेष महत्व इसीलिए है क्योंकि संपूर्ण विश्व की महिलाओं के प्रतिरोध के बाद महिलाओं को मताधिकार प्रयोग का अधिकार मिला था। इस उपलब्धि पर संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा महिलाओं के सम्मान हेतु अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की घोषणा की गई। इस दिन राजनीतिक, सामाजिक, व्यापारिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को विशेष रूप से सम्मानित किया जाता है। संघर्ष सेवा समिति एवं उसके अनुसांगिक संगठन संघर्ष महिला संगठन नारी सशक्तिकरण के क्षेत्र में विगत कई वर्षों से कार्य कर रहा है। झोकन बाग स्थित एस.एम. टावर पर अंतर्राष्ट्रीय महिला के दिवस के अवसर पर समाजसेवी डॉक्टर संदीप ने अपनी धर्मपत्नी एवं संघर्ष महिला संगठन की अध्यक्ष सपना सरावगी सहित सैकड़ों की संख्या में महिलाओं का माल्यार्पण कर स्वागत एवं शॉल, श्रीफल, उपहार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर समाजसेवी डॉक्टर संदीप ने कहा महिला आदि शक्ति है जब-जब इस धरा पर संकट छाया है महिलाओं ने ही
विभिन्न रूपों में उसे संकट से उभारने का कार्य किया है। हमारा संगठन अब तक सैकड़ों महिलाओं के विवाह में सहयोग कर चुका है साथ ही सनातन परंपरा अनुसार हम प्रत्येक कन्या के पैर पखारकर उसे अपने कार्यालय से उपहार देकर विदा करते हैं। सामाजिक, राजनीतिक, व्यापारिक, सांस्कृतिक एवं कला क्षेत्र में कार्य करने वाली महिलाओं को आज हम अपने कार्यालय पर सम्मानित कर रहे हैं और उन्हें आश्वासन देते हैं हमारा संगठन आप सभी के लिए सदैव तत्पर है। हर समस्या में हम आपका यथासंभव सहयोग करने का प्रयास करते रहेंगे। आज इस उपलक्ष्य में मैं देश भर की सभी महिलाओं का अभिनंदन करता हूँ। इस अवसर पर काजल चौधरी, अनीता यादव, रूबी, नैंसी नामदेव, दीक्षा साहू, पूजा रायकवार, शिवानी, मीना मसीह, नेहा चौबे, अनिता कुशवाहा, नीता माहौर, शांति, रानी वर्मा, नीलू वर्मा, कुसुम साहू, सरोज यादव, नीलू रायकवार, सुमन खान, भावना अग्रवाल, सुनीता सोनी एवं सुधा खरे सहित सैकड़ो की संख्या में महिलाएं एवं संघर्ष सेवा समिति के सदस्यगण उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment