खागा, फतेहपुर, मो. शमशाद । कोतवाली पुलिस ने चार दिन पूर्व हुए लूटकांड का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की। इस उपलब्धि पर व्यापार मंडल गर्ग गुट ने पुलिस टीम का भव्य स्वागत किया। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने सीओ बृजमोहन राय, कोतवाल हेमंत कुमार मिश्र और चौकी इंचार्ज विकास सिंह को माला पहनाकर सम्मानित किया। चार दिन पहले खागा कस्बे में एक व्यापारी का ट्रक चार दिन पूर्व कौशांबी के पूरा मुक्ति से गायब हुआ था, जिससे स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए जांच शुरू की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर
सीओ को सम्मानित करते प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग। |
अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया। लूटी गई रकम भी बरामद कर ली गई। व्यापार मंडल गर्ग गुट ने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की। प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप गर्ग ने कहा कि पुलिस प्रशासन की मुस्तैदी से अपराधियों को पकड़ने में सफलता मिली, जिससे व्यापारियों का विश्वास बढ़ा है। कोतवाल हेमंत कुमार मिश्र ने व्यापारियों को सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए कहा कि किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सम्मान समारोह में व्यापार मंडल के अनेक पदाधिकारी, स्थानीय व्यापारी व नगर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment