बिंदकी व जहानाबाद में सपा को लगातार मजबूत कर रहे दोषी - Amja Bharat

Amja Bharat

All Media and Journalist Association

Breaking

Tuesday, March 11, 2025

बिंदकी व जहानाबाद में सपा को लगातार मजबूत कर रहे दोषी

समाजसेवा के कार्यों में निभाते अग्रणी भूमिका 

2027 के विस चुनाव में टिकट मिला तो पार्टी को मिल सकती जीत

फतेहपुर, मो. शमशाद । बहुजन समाज पार्टी को बाय-बाय कह कर समाजवादी पार्टी का दामन थामने वाले सुशील पटेल दोषी बिंदकी व जहानाबाद विधानसभा में पार्टी को लगातार मजबूत करने का काम कर रहे हैं। वह समाजसेवा के कार्यों में अग्रणी भूमिका भी निभा रहे हैं। जिसके चलते वह लगातार चर्चाआें में बने हुए हैं। आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में यदि दोषी को टिकट मिला तो पार्टी को जीत मिल सकती है। जिससे इस क्षेत्र में पार्टी का लगातार चल रहा सूखा भी खत्म हो सकता है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान बहुजन समाज पार्टी के पूर्व प्रत्याशी रहे सुशील पटेल दोषी ने पार्टी को बाय-बाय कहते हुए समाजवादी पार्टी का दामन थाम लिया था। सपा में आने के बाद दोषी लगातार जनहित के कार्यों में लगे हुए हैं। भीषण ठण्ड के दौरान उन्होने बिंदकी व जहानाबाद विधानसभा क्षेत्र में बड़ी संख्या में जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण करने का काम किया। इसके अलावा पीड़ितों

सपा नेता सुशील पटेल दोषी।

को न्याय दिलाना हो या अन्य जरूरी कार्य, सभी में दोषी अगली पंक्ति में खड़े दिखाई देते हैं। पार्टी के कार्यक्रमों में भी लगातार उनको सम्मान मिल रहा है। जिससे उनका कद लगातार पार्टी में बढ़ रहा है। वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में दोषी बिंदकी व जहानाबाद विधानसभा में टिकट के प्रबल दावेदार भी माने जा रहे हैं। यदि शीर्ष नेतृत्व ने उन पर भरोसा जताते हुए विधानसभा चुनाव में टिकट दिया तो इस क्षेत्र में सपा की जीत सुनिश्चित है। उधर विधानसभा क्षेत्र की जनता के बीच वह लगातार चर्चाओं में बने हुए हैं। बताते चलें कि वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में दोषी ने बिंदकी विधानसभा से बसपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। जिसका प्रमुख कारण है कि बहुजन समाज पार्टी की शाख लगातार प्रदेश में गिर रही है। लोकसभा चुनाव में पार्टी का एक भी प्रत्याशी जीत सुनिश्चित नहीं कर सका था। 


No comments:

Post a Comment

Post Bottom Ad

Pages