बबेरू, के एस दुबे । कस्बे के एक मैरिज हाल मे भारतीय जनता पार्टी द्वारा एक राष्ट्र एक चुनाव के अंतर्गत प्रबुद्ध समागम का कार्यक्रम संपन्न हुआ। कस्बे के एक मैरिज हाल मे आयोजित कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मनोज चक्रवर्ती, भाजपा नेता अजय सिंह पटेल, व नगर पंचायत अध्यक्ष डाॅ. विवेकानन्द गुप्ता ने आए हुए प्रबुद्ध जनों को संबोधित करते हुए कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव के लागू होने से देश आर्थिक रूप से मजबूत होगा। प्रगति व तरक्की करेगा।
![]() |
| समागम को संबोधित करते चेयरमैन डॉ. विवेकानंद। |
किसी भी समाज और देश को उत्साह हमारा प्रबुद्ध समाज ही देता है। प्रधानमंत्री की सोच है कि किसी भी कार्यक्रम को जनसमर्थन मिलना चाहिए। इसलिए प्रबुद्ध समागम के माध्यम से लोगों को बताना है, एक राष्ट्र एक चुनाव के विषय में लोगों को बता सकते हैं। कार्यकम का संचालन सन्तोष नन्दन गौतम ने किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सौरभ शिवहरे विष्णु प्रताप सन्तोष बाथम सदीप सिह सहित पदाधिकारी मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment