बोरी में बंद नशे की तबाही
चित्रकूट, सुखेन्द्र अग्रहरि । जिले की मारकुण्डी पुलिस ने नशे के खिलाफ छेड़े गए युद्ध में एक और बड़ी जीत दर्ज करते हुए गांजा तस्करों के नेटवर्क पर करारा प्रहार किया है। एसपी अरुण कुमार सिंह के निर्देश व थाना प्रभारी निरीक्षक श्याम प्रताप पटेल के नेतृत्व में दारोगा सुभाष चन्द्र उपाध्याय की टीम ने शनिवार को एक ऐसे आरोपी को गिरफ्तार किया, जो एक बोरी में 20 किलो 75 ग्राम सूखा गांजा लेकर चित्रकूट की सीमाओं में घुसने का दुस्साहस कर रहा था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिषभ सिंह पुत्र गिरजेश कुमार निवासी रमपुरवा थाना धाता जनपद फतेहपुर
![]() |
| पुलिस गिरफ्त में आरोपी |
के रूप में हुई है, जो गांजे की बड़ी खेप को लेकर किसी बड़े सौदे की तैयारी में था। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने दबिश दी और आरोपी को गांजे से भरी बोरी सहित धर दबोचा। थाना मारकुण्डी में उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा पर मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। बरामद सूखा गांजा एक बड़े तस्करी रैकेट की ओर इशारा करता है, जिसकी तह तक पहुंचने के लिए पुलिस तफ्तीश में जुट गई है। इस सफलता को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में दारोगा कैलाश यादव, सिपाही अतुल परिहार एवं लालू यादव भी प्रमुख रूप से शामिल रहे।


No comments:
Post a Comment